फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NSUI will besiege the assembly building

विधानसभा भवन का घेराव करेगी एनएसयूआई

Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
NSUI will besiege the assembly building
देहरादून। विभिन्न मांगों के लेकर आंदोलनरत एनएसयूआई ने नौ दिसंबर को विधानसभा भवन के घेराव करने का फैसला लिया है। इस संबंध में सोमवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति वापस लेने, शिक्षा व सरकारी उपक्रमों के निजीकरण के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार हमारी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। जिसके विरोध में नौ दिसंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में विधानसभा भवन घेराव करने का निर्णय लिया है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने दिसंबर तक 22000 युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक सरकार 1000 युवाओं को भी रोजगार नहीं दे पाई है। पत्रकार वार्ता में अभिषेक डोबरियाल, उदित थपलियाल, हिमांशु रावत, प्रियल ध्यानी, अरुण टमटा, नमन शर्मा, उत्कर्ष जैन, सिद्धार्थ अग्रवाल, हिमांशु चौहान, शुभोध सेमवाल, सभ्या आदि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed