फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NSUI organised a youth march

Dehradun News: एनएसयूआई ने गांधी पार्क से डिस्पेंसरी रोड तक युवा मार्च निकाला

Tue, 14 Oct 2025 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
NSUI organised a youth march
बढ़ती बेरोजगारी और नशे के खिलाफ युवाओं की ओर से गांधी पार्क से डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी - फोटो : संवाद

विज्ञापन
बेरोजगारी, भर्ती घोटालों और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ एनएसयूआई ने सोमवार को गांधी पार्क से डिस्पेंसरी रोड तक युवा मार्च निकाला। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भी प्रतिभाग किया। मार्च का नेतृत्व छात्र नेता हरीश जोशी ने किया। खुली जंग कार्यक्रम के तहत मार्च पर निकले युवाओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक और नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए सरकार से सवाल किए। कहा कि कब तक उत्तराखंड के युवाओं को धांधलियों और नशे के जाल में फंसाया जाएगा। इसका सरकार को जवाब देना होगा। प्रतिभागियों ने कहा कि भाजपा शासन में एक के बाद एक भर्ती घोटाले उजागर हुए लेकिन आज तक किसी बड़े अधिकारी या जिम्मेदार पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह सिर्फ नौकरियों की लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को बचाने का आंदोलन है। युवाओं की यह चेतना आने वाले परिवर्तन की गूंज बनेगी। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि धामी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। हरीश जोशी ने कहा, प्रदेश के कॉलेजों के आसपास नशे के अवैध कारोबारियों का मकड़जाल फैलता जा रहा है और प्रदेश का युवा उसमें जकड़ता जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अब हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकेगा और यह जंग जारी रहेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, महेंद्र नेगी, सुरेंद्र रांगड़, सुशील राठी, राजेंद्र शाह, नवीन रमोला, सोनू हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed