नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को डीएवी महाविद्यालय व डीबीएस महाविद्यालय की कॉलेज इकाई घोषित की। इसके साथ ही संगठन की ओर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया भी किया गया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि वैभव पाठक को डीएवी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शीतल रावत और बंटी चौहान को उपाध्यक्ष, निखिल भंडारी, हेमंत नेगी, सूरज रावत, शिवम चौधरी और सोनी गरिया को महासचिव, आदित्य प्रसाद को सचिव हर्ष विजलवान को सहसचिव औश्र आयुष कंडारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उधर सुबोध सेमवाल को डीबीएस महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष का पद सौंपा गया। जबकि अनिकेत नेगी और प्रियंका बिष्ट को उपाध्यक्ष, निकिता बिष्ट, मुकेश बसेरा को महासचिव, राजेंद्र लाल, अंकित नेगी, मनीष नौटियाल और अभिषेक रावत को सचिव, मयंक कुमार, आंचल शर्मा को सहसचिव, आदर्श सामंत व सतीश शाही को कोषाध्यक्ष और अंकित कुमार व अभिलाषा बिष्ट को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संगठन की ओर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रणव खत्री, आकाश वर्मा, वैभव रावत व शुभम को जिला महासचिव का पद दिया गया। उत्कर्ष जैन, चिराग चंचल व करण पेटवाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विनीत प्रसाद भट्ट, उदित थपलिया, हिमांशु रावत, वाशु शर्मा, अरुण टम्टा आदि थे।