फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NSA Ajit Doval will be awarded to honorary degree in garhwal University convocation

गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह: मानद उपाधि से सम्मानित होंगे एनएसए अजीत डोभाल 

Tue, 05 Nov 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval will be awarded to honorary degree in garhwal University convocation
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : फाइल फोटो

गढ़वाल (केंद्रीय) विवि श्रीनगर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को मानद उपाधि दी जाएगी। एक दिसंबर को गढ़वाल विवि का सातवां दीक्षांत समारोह (केंद्रीय विवि बनने के बाद दूसरा) स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित होना है।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।  इस बार के दीक्षांत समारोह में पौड़ी जिले के घीड़ी गांव निवासी एनएसए अजीत डोभाल का नाम मानद उपाधि के लिए प्रस्तावित किया गया था।

विज्ञापन

खादी ड्रेस कोडू लागू

जिस पर कार्य परिषद की बैठक मुहर लग गई। समारोह के समन्वयक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि 1 दिसंबर को डोभाल को मानद उपाधि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक की सामग्री प्रयोग नहीं होगी।

यूजीसी ने दीक्षांत समारोह में खादी ड्रेस कोडू लागू किया है, लेकिन वर्तमान में इतना समय नहीं रह गया है कि ऑर्डिनेंस में बदलाव कर दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड बदला जाए। गाउन पूर्व की भांति रहेगा, लेकिन अंगवस्त्र और बैग आदि सामग्री खादी की होगी। अगली बार से दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed