Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NRI's death, wife accused of murder

Dehradun News: एनआरआई की मौत पर पिता ने लगाया बहू पर हत्या का आरोप

Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
NRI's death, wife accused of murder
देहरादून। राजपुर क्षेत्र के एक एनआरआई की मौत के बाद उनके पिता ने पुत्रवधू पर हत्या का आरोप लगाया है। एनआरआई की मौत सड़क पर हुए एक विवाद के दौरान अचानक हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

80 वर्षीय प्रमोद वात्सल्य निवासी थानो ने राजपुर थाने में शिकायत की है। बताया कि सोमवार को उन्हें उनके बेटे विजय वात्सल्य की मौत की सूचना मिली। पता चला कि विजय का सहस्रधारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। प्रमोद वहां पहुंचे और उन्होंने अंतिम संस्कार रुकवाया। आरोप है कि विजय की पत्नी ने जबरदस्ती संस्कार करवा दिया। कहा कि विजय के पास अमेरिका की नागरिकता थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विजय की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। आरोप लगाया कि विजय की दूसरी पत्नी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है। ऐसे में विजय की हत्या कर दी गई। मामले में एसपी सिटी सरिता डोबाल ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि रविवार को विजय और उनका परिवार शाम के वक्त खाना खाने जा रहे थे। इस बीच उनकी कार किसी दूसरी कार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच विजय अचानक जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजन विजय के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। इसी बीच उनके पिता ने विरोध किया और तहरीर दी। मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रमोद बीते एक माह से परिवार से अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed