फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Now the problems of the elderly will be solved on one phone

देहरादून : अब एक फोन कॉल पर होगा बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान, हेल्पलाइन सेवा 14567 का शुभारंभ

Fri, 25 Jun 2021 10:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Jun 2021 10:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता जरूरी है।

विज्ञापन
uttarakhand news : Now the problems of the elderly will be solved on one phone
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अब एक फोन कॉल पर बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को आईटी पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जाने वाली उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सेवा 14567 का शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जरिये दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों की समस्या का समाधान हो सकेगा। वहीं, उन तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता जरूरी है। कहा कि प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एकांकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हेल्पलाइन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयुक्त मंच होगी। जिससे उन्हें भावनात्मक सहयोग भी मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हेल्पलाइन से वरिष्ठजनों की समस्याओं का घर बैठे समाधान हो सकेगा। यह कॉल सेंटर ही नहीं बल्कि कनेक्ट सेंटर भी बनेगा। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों का व्यवहार कुशल हो। विभागीय अधिकारी भी इन पर निगरानी रखें। अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड की ओर से इस योजना को शुरू किया गया है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक इस पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर प्रमुख सचिव एल फैनई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी
समाज कल्याणमंत्री यशपाल आर्य के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन सेवा 14567 पर कॉल आने पर संबंधित कर्मचारियों की ओर से राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यदि कोई कानूनी या व्यक्तिगत विवाद है तो संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर उसका भी समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed