फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the noise of displeasure of MLAs in Congress, meeting can be held in Dehradun today

देहरादून : अब कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी का शोर, आज हो सकती है बैठक

Wed, 13 Apr 2022 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 05:26 AM IST
सार

पार्टी के भीतर सुलग रहे इस असंतोष के बीच मंगलवार को सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। राजनीतिक हलकों से खबरें आई कि आलाकमान के फैसले से नाराज पार्टी विधायकों का एक गुट बुधवार को बैठक कर सकता है।

विज्ञापन
Now the noise of displeasure of MLAs in Congress, meeting can be held in Dehradun today
करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के पद पर हुई ताजातरीन तैनातियों के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चिंगारी सुलगती दिखाई दे रही है। पार्टी के भीतर सुलग रहे इस असंतोष के बीच मंगलवार को सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। राजनीतिक हलकों से खबरें आई कि आलाकमान के फैसले से नाराज पार्टी विधायकों का एक गुट बुधवार को बैठक कर सकता है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस खबर का खंडन किया है। वहीं जिलों से कार्यकारिणी के इस्तीफों की भी खबर आती रही।

विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया में कांग्रेस के दस विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी विधायकों से संपर्क कर असल स्थिति जानने की कोशिश की। इसके बाद अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेताओं ने ऐसी कोई बैठक होने से इनकार किया। दरअसल, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पद पर हुए चयन को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। पार्टी का एक धड़ा इस चयन में गढ़वाल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहा है। इसके साथ ही कई पार्टी कार्यकर्ता प्रीतम सिंह को दरकिनार किए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


सबसे अधिक नाराजगी नेता प्रतिपक्ष को लेकर ही सामने आ रही है। भाजपा छोड़कर पुन: कांग्रेस में आए यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना कई विधायकों और उनके समर्थकों को हजम नहीं हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर करन माहरा की तैनाती को कांग्रेस के भीतर ही क्षेत्रीय असंतुलन बताकर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच बुधवार को नाराज कांग्रेसी विधायकों की बैठक की सूचना ने कांग्रेस में दिनभर हंगामा मचाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों के साथ ही पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से दिनभर विधायकों की लोकेशन की पड़ताल होती रही। उनसे संपर्क कर उनकी नाराजगी की स्थिति को भांपा गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस तरह की सूचनाओं को भ्रामक करार दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें इस तरह की किसी बैठक की सूचना नहीं है।

विधायकों की नाराजगी और उनकी देहरादून में बैठक की भ्रामक सूचनाएं फैला कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी विधायक नाराज नहीं है। सभी मेरे संपर्क में हैं, सभी से बात हुई है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। जो थोड़ी बहुत नारजगी होगी, उसे दूर कर लिया जाएगा।

- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

जो साथी कांग्रेस के हाथ के निशान पर चुनाव जीतकर आए हैं, सभी एकजुट हैं। मैं भी कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहने वाला हूं। इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए। अगर किसी को कहीं कोई नाराजगी होगी तो उसे बैठकर दूर किया जाएगा। 
- प्रीतम सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed