फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the Municipal Corporation will also collect green waste

Dehradun News: अब ग्रीन वेस्ट भी उठाएंगी निगम की ट्रेक्टर-ट्राॅलियां

Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now the Municipal Corporation will also collect green waste

विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र से ग्रीन वेस्ट भी अब नगर निगम उठाएगा। इसके लिए छह ट्रेक्टर-ट्राॅलियों को मेयर और नगर आयुक्त ने शनिवार को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 25 नए वाहनों को भी रवाना किया गया।




नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कहा कि इन 25 वाहनों का उपयोग नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर ठोस अपशिष्ट एवं सार्वजनिक स्थलों से कचरा संग्रहण के लिए किया जाएगा। ट्रेक्टर-ट्रॉलियों का विशेष उपयोग बागवानी अपशिष्ट एवं हरित अपशिष्ट को अलग से एकत्र करने एवं निस्तारण के लिए किया जाएगा। मेयर सौरभ थपलियाल ने निगम के स्वच्छता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें। उन्होंने मौके पर ही सूखा-गीला कूड़ा अलग-अलग करने के निर्देश और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed