फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the government will give double the amount for the construction of Panchayat houses Uttarakhand news

Uttarakhand: अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए दोगुनी धनराशि देगी सरकार, सीएम के निर्देश, भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 25 Jan 2026 08:13 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 25 Jan 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Now the government will give double the amount for the construction of Panchayat houses Uttarakhand news
सीएम धामी - फोटो : सूचना

प्रदेश में अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए सरकार दोगुनी धनराशि देगी। पंचायत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने पर कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। राज्य गठन के 25 साल बाद भी 803 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं है।

विज्ञापन


राज्य में पंचायत घरों के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार इसके लिए 20 लाख रुपये दे रही है। यही वजह है कि राज्य सेक्टर से मिलने वाली धनराशि से पंचायत घरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी के मुताबिक पंचायत घरों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर धनराशि को 20 लाख रुपये किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: शंकराचार्य के समर्थन में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत, अपमान के विरोध में 31 जनवरी को दून में रैली

विभाग के उप निदेशक के मुताबिक राज्य में 1300 से ज्यादा पंचायत घरों का निर्माण होना हैं। इसमें से 803 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें पंचायत घर नहीं है। जबकि अन्य में ग्राम पंचायत भवन जर्जर बने हैं। सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed