फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now shweta enters in woman junior cricket team

धोनी व उन्मुक्त के बाद अब श्वेता लगाएगी चौके-छक्के

Fri, 27 Sep 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़) Updated Fri, 27 Sep 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
now shweta enters in woman junior cricket team

अल्मोड़ा के महेंद्र सिंह धोनी और पिथौरागढ़ के उन्मुक्त चंद की राह पर थल की श्वेता वर्मा भी चल पड़ी हैं।

विज्ञापन


महिला जूनियर क्रिकेट टीम में चयन
अल्मोड़ा कैंपस की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान श्वेता का चयन उत्तर प्रदेश की महिला जूनियर क्रिकेट टीम में हुआ है। श्वेता के चयन की सूचना मिलते ही रामगंगा घाटी थल में जश्न का माहौल है। श्वेता के पिता मोहन लाल वर्मा व्यवसायी तो मां कमला वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।

कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
श्वेता अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बचपन से ही क्रिकेट से लगाव रखने वाली श्वेता कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है। श्वेता की मां बताती हैं कि वह काफी छोटी उम्र से प्लास्टिक की गेंद से दिनभर क्रिकेट खेलती रहती थी। बताया कि आल राउंडर श्वेता कानपुर में चल रहे शिविर में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन


24 अक्तूबर से होने वालीनार्थजोन क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी महिला जूनियर क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगी। श्वेता की मां ने बताया कि वह अगले हफ्ते घर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed