{"_id":"57df5eca4f1c1b1a0aa82b12","slug":"now-primary-and-junior-high-school-teacher-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक लामबंद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ का आंदोलन समाप्त होने से राहत में आई सरकार के लिए सोमवार को प्राथमिक और जूनियर शिक्षकों के आंदोलन से आफत बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने रविवार को शिक्षा निदेशालय के बाहर अनशन पर बैठे राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवा राहत की सांस तो ली, लेकिन अब प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार से स्कूलों में तालाबंदी का एलान किया है। राजकीय शिक्षक संघ की मांगों पर सरकार की सहमति ने प्राथमिक शिक्षक संघ का मनोबल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के 37 हजार से अधिक शिक्षक आंदोलन पर उतरेंगे। सोमवार को देहरादून के समस्त प्राथमिक स्कूल बंद रहेंगें, जबकि मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी कर सचिवालय कूच करेंगे।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय चौहान ने कहा कि बगैर जीओ के शिक्षक आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि आज देहरादून जनपद के समस्त स्कूलों के एवं जौनपुर व नरेंद्रनगर ब्लॉक के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षक संघ पदाधिकारी दून पहुंचेंगे और शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन कर धरना देंगे। जबकि इसके अगले दिन प्रदेश के समस्त प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे।
ये संगठन भी हैं आंदोलनरत
तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षक, शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा आचार्य संगठन, मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ, मानदेय की मांग को लेकर पीटीए शिक्षकों एवं एससी, एसटी, ओबीसी बैकलॉग संघर्ष समिति का धरना जारी है। शिक्षा मित्रों ने आज लंबित एक सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच का एलान किया है।