फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now more than six thousand RTPCR tests daily in the district

जिले में अब प्रतिदिन छह हजार से अधिक आरटीपीसीआर जांच

Thu, 06 Jan 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now more than six thousand RTPCR tests daily in the district
देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर के बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुुमार से स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। जिलाधिकारी ने बैठक में शामिल सभी उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों की चेकपोस्टों पर शत प्रतिशत थर्मल स्कैनिंग के साथ ही सैंपलिंग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजोें के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित कर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाए। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का पूरा विवरण जुटाया जाए, ताकि संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित कराएं कि उनके क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों एवं बाजारों में मास्क का उपयोग सौ फीसदी किया जा रहा है। साथ ही सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन से कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में प्रतिदिन औसतन छह हजार से से अधिक लोगों की आरटीपीसीआर जांच की जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच तेजी से की जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए अस्पतालों में आक्सीजनयुक्त बेड के साथ ही तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों को पहले से ही मंगा लिया जाए, ताकि विशेष परिस्थितियों में यदि बहुत अधिक मरीजों को भर्ती किया जाता है तो किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार उप्रेती, नगर मजिस्ट्रेट के अलावा तमाम उपजिलाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed