{"_id":"65e627152801f1977f02a0f7","slug":"now-mobile-users-will-be-able-to-report-cyber-frauds-dehradun-news-c-5-1-drn1030-364240-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chakshu Portal: साइबर ठगों की अब खैर नहीं, एक क्लिक में यहां दर्ज करें ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chakshu Portal: साइबर ठगों की अब खैर नहीं, एक क्लिक में यहां दर्ज करें ठगी की रिपोर्ट
Tue, 05 Mar 2024 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 03:50 PM IST
सार
उत्तराखंड में बीते कुछ सालों में साइबर ठगी का ग्राफ बढ़ा है। यही वजह है कि हर दिन साइबर ठगी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल पर फोन कर लोगों को चूना लगाने वाले साइबर ठगों की अब खैर नहीं है। मोबाइल उपभोक्ता अब सीधे एक क्लिक से साइबर ठगों की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए संचार मंत्रालय की ओर से संचार साथी पोर्टल पर चक्षु लॉन्च किया गया है। कोई संदेहजनक कॉल या मैसेज आने पर आप इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बीते कुछ सालों में साइबर ठगी का ग्राफ बढ़ा है। यही वजह है कि हर दिन साइबर ठगी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में अब अगर किसी भी फोन पर कोई ठगी के लिए कॉल करता है, तो उपभोक्ता चक्षु पर उसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Dehradun News: मोबाइल गेम ने दो सगी बहनों को पहुंचाया असम, पुलिस ढूढ़ने पहुंची तो सामने आई पूरी कहानी
विज्ञापन
एक नंबर की दो या उससे अधिक शिकायत मिलने के बाद टेलीकॉम कंपनी इसकी सूचना साइबर पुलिस को देगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीडीजी के राज्य समन्वयक अशोक कुमार रावत ने बताया, किसी भी कंपनी का वह उपभोक्ता चक्षु पर शिकायत कर सकता है, जिसके पास ठगी के लिए कोई कॉल या मैसेज आया हो या फिर सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर कोई संदेहजनक मैसेज प्राप्त हुआ हो।
ऐसे नंबरों की शिकायत मिलने पर पहले उन्हें ब्लॉक किया जाता है। उसके बाद उसकी सूचना साइबर पुलिस को दी जाती है। बताया, चक्षु डिजिटल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्य करता है। शिकायत करने वाले उपभोक्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। हमारा मकसद लोगों को साइबर ठगी से बचाना है।