आप बाजार में हैं और आपको शौचालय जाना है तो किसी से पूछने की जरूरत नहीं। बस फोन उठाएं और गूगल से पूछ लें। यह एप आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देगी।
आपका मोबाइल आपको नजदीकी शौचालय की जानकारी देगा। शौचालय का इस्तेमाल कर आप स्वच्छता का फीड़बैक सरकार को भी आनलाइन दे सकेंगे। बशर्ते आपके मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा हो।
केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल काउंसिल जल्द ही देशभर के 85 शहरों के शौचालयों की गूगल मैपिंग करेगी। इन 85 शहरों में देहरादून भी शामिल है। काउंसिल ने नगर निगम अफसरों से देहरादून के शौचालयों की सूची मांगी है।
स्वच्छता अभियान में केंद्र की मोदी सरकार का शौचालयों के निर्माण और उनकी साफ सफाई पर विशेष फोकस है। इसी अभियान में शौचालयों की गूगल मैपिंग की जा रही है। शौचालयों के निर्माण और उनकी सफाई की गुणवत्ता परखने के लिए गूगल से करार किया है।
5 of 6
सार्वजनिक शौचालय
- फोटो : Edtrail
इसके लिए भारत सरकार की एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल काउंसिल ने पहले चरण में देश के 85 शहरों का चयन किया है। इनमें राजधानी देहरादून भी शामिल है। गूगल मैपिंग होने से मोबाइल में एक क्लिक पर ही नजदीकी शौचालयों की जानकारी मिल जाएगी। शौचालयों का इस्तेमाल करने वाले सफाई के आधार पर उनकी रेटिंग भी कर सकेंगी।