फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now Janta Darbar every Monday in the Collectorate

कलेक्ट्रेट में अब हर सोमवार को आयोजित होगा जनता दरबार

Tue, 19 Jul 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now Janta Darbar every Monday in the Collectorate
कलक्ट्रेट में अब हर सोमवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक जनता दरबार का आयोजन होगा, जिसमें डीएम समेत सीपीडब्ल्यूडी, नगर निगम, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, जलसंस्थान, जलनिगम, बिजली, उद्योग समेत तमाम विभागों के विभागाध्यक्ष समस्याओं को सुनने के साथ ही मौके पर निराकरण करेंगे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर सीडीओ झरना कमठान की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भी भेज दिया गया है। सीडीओ की ओर से विभागाध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा गया कि सभी विभागों के अफसरों को जनता दरबार में हर हाल में उपस्थित रहना होगा। जिस दिन जनता दरबार होगा, उस दिन विभागाध्यक्ष अन्य कोई बैठक नहीं करेंगे। जनता दरबार में आम लोगों द्वारा जो समस्याएं दर्ज कराई जाती हैं, उनको मौके पर निराकरण किया जाएगा। इसका विस्तृत ब्योरा सभी विभागाध्यक्ष को तैयार करना होगा।
विज्ञापन

साथ ही जनता दरबार में ही अधिकारियों को इस बात की जानकारी देनी होगी कि आखिरकार कितने दिनों में समस्याओं का समाधान होगा। उधर, डीएम सोनिका का कहना है कि जनता दरबार में जिस भी विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। जनता दरबार को लेकर सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed