फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News After SLR now Home Guard soldiers will learn to operate pistol

Dehradun: एसएलआर के बाद अब पिस्टल चलाना सीखेंगे होमगार्ड के जवान, जुलाई में शुरू होगा प्रशिक्षण

Fri, 23 Jun 2023 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

होमगार्ड्स के कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने बताया, शासन की अनुमति के बाद विभाग में सौ 9 एमएम पिस्टल और दस हजार राउंड गोलियां खरीदी गई हैं। जवानों को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun News After SLR now Home Guard soldiers will learn to operate pistol
पिस्तोल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

एसएलआर के बाद अब होमगार्ड पिस्टल चलाना भी सीखेंगे। केंद्रीय संस्थान थानो, देहरादून में प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास होगा। जुलाई के पहले हफ्ते से 21 दिनों का प्रशिक्षण शुरू होगा। होमगार्ड के हर जवान को नौ एमएम पिस्टल के रखरखाव, शस्त्र से संबंधित सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। अभ्यास के दौरान हर जवान से 25 राउंड फायरिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन


होमगार्ड्स के कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने बताया, शासन की अनुमति के बाद विभाग में सौ 9 एमएम पिस्टल और दस हजार राउंड गोलियां खरीदी गई हैं। जवानों को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


Dehradun: दंपति की मौत मामले नया मोड, मरने से पहले महिला ने बनाया था वीडियो, अपने भाई की बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 में होमगार्ड के जवानों को 7.62 एमएम एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्हीं प्रशिक्षित जवानों में से 50 को पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 45 वर्ष की आयु से कम उम्र वाले जवान प्रशिक्षण में शामिल होंगे। कहा, रोजाना तड़के चार बजे से रात दस बजे तक प्रशिक्षण चलेगा।


इस दौरान परेड से लेकर आंतरिक और वाह्य कक्षाएं, विश्राम और मनोरंजन की व्यवस्था भी होगी। इस दौरान कोई भी जवान संस्थान नहीं छोड़ सकेगा। इस अवधि में ड्यूटी भत्ते के समान धनराशि प्रदान की जाएगी।

कमांडेंट जनरल केवल खुराना ने बताया, होमगार्ड के जवानों को अब तक थाना-चौकियों के साथ सरकारी दफ्तरों में सामान्य सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। लेकिन, एसएलआर और 9 एमएम पिस्टल चलाने के प्रशिक्षण के बाद उन्हें संत्री व एस्कॉर्ट ड्यूटी जैसी अहम जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed