फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now heaps of garbage will not be seen in the Municipal

Dehradun News: कारगी चौक और धोरण में लगेगी कॉम्पेक्टर यूनिट

Thu, 25 Jan 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now heaps of garbage will not be seen in the Municipal
Iशासन से स्वीकृत हुआ 33 करोड़ का बजट, नगर निगम ने लोनिवि को सौंपा कामI
विज्ञापन




कारगी और धोरण स्थित नगर निगम के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर में अब कूड़े के ढेर नहीं दिखेंगे। नगर निगम दोनों जगह स्मार्ट कॉम्पेक्टर यूनिट तैयार करेगा। शासन से इनके लिए 33 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। यूनिट बनाने का काम निगम ने लोनिवि निर्माण खंड को सौंप दिया है। जल्द ही लोनिवि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा।



नगर निगम के धोरण और कारगी चौक पर कूड़ा ट्रांसफर सेंटर हैं। वार्डों, घरों, दुकानों आदि से एकत्रित कूड़े को निगम छोटे वाहनों से यहां एकत्रित करता है। यहां से कूड़े के बड़े वाहनों से यहां से कूड़े को शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाता है। इन दोनों जगहों में कूड़ा फैला रहने से आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध आती रहती है। खुले में कूड़े के लोडिंग-अनलोडिंग के कारण वायु प्रदूषण भी होता है। लेकिन, दोनों जगहों पर कॉम्पेक्टर यूनिट बनने के बाद इन समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। कॉम्पेक्टर यूनिट लगने के बाद घरों, बाजारों से आने वाले कूड़े को सीधे कॉम्पेक्टर मशीन में डाला जाएगा। मशीन में कूड़ा काॅम्पेक्टर होने के बाद उन्हें बंद कंटेनरों से शीशमबाड़ा भेजा जाएगा। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद निगम ने लोनिवि निर्माण खंड को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। लोनिवि जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन



Iकाॅम्पेक्टर यूनिट लगाने की जिम्मेदारी लोनिवि निर्माण खंड को सौंपी गई है।जल्द ही इस संबंध में लोनिवि के साथ बैठक की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जल्द ही इन यूनिटों का निर्माण हो जाए। - गौरव कुमार, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed