फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now fiber will come out of Bhimal for just two hours

भीमल से अब महज से दो घंटे में निकाला जा सकेगा रेशा

Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now fiber will come out of Bhimal for just two hours
राज्य के पर्वतीय इलाकों में बहुतायत में पाए जाने वाले भीमल से रेशा महज दो घंटे में निकल आएगा। इसके लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम ने एक मशीन इजाद की है। मालूम हो कि भीमल से रेशा निकालकर उससे ग्रामीण चटाई, बैग और पर्स जैसे उत्पाद बनाते हैं। इसकी बिक्री से ग्रामीण अपनी आजीविका को भी सुधार सकते हैं। अभी तक ग्रामीणों को परंपरागत तरीके से भीमल से रेसे निकालने में एक महीने का समय लगता है।
विज्ञापन

वन अनुसंधान संस्थान के विस्तार प्रभाग की ओर से वन विज्ञान केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भीमल से रेशा निकालने की तकनीक के बारे में लोगों को रूबरू कराया गया। इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चरण सिंह ने भीमल पर आधारित कृषिवानिकी पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भीमल को रेशा बनाने की मशीन ईजाद किए जाने के बाद अब ग्रामीण मात्र दो घंटे मे रेशा बना सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बहुउपयोगी पेड़-पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं। इसमें भीमल भी शामिल है। भीमल पौधे से पशुओं के लिए चारा और रेशा मिलता है लेकिन उसे निकालने के लिए ग्रामीणों को काफी जद्दोजहद के साथ एक माह का इंतजार भी करना होता है। अब भाप आधारित मशीन की सहायता से रेशा निकालने की प्रक्रिया महज दो घंटे में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed