फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now deposit the invoice amount on the spot

राजधानी में आज से शुरू होगी ई-चालान व्यवस्था

Thu, 22 Aug 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now deposit the invoice amount on the spot
देहरादून। राजधानी समेत पूरे जिले में बृहस्पतिवार से ई-चालान की व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसी कड़ी में पूरे जिले में 136 ई-चालान मशीन वितरित कर दी है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। अब यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले मौके पर चालान भुगत सकेंगे। फिलहाल पेटीएम और कैश भुगतान की व्यवस्था रहेगी। भविष्य में चालान कटने पर वाहन चालक क्रेेडिट और डेबिट कार्ड से स्वैप कर जुर्माने की रकम भर सकेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य के साथ ई-चालान व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने बताया 136 ई-चालान मशीनें जिलेभर में वितरित कर दी हैं। सिटी पेट्रोल यूनिट और ट्रैफिक पुलिस के अलावा राजधानी के कई थानों में आठ-आठ ई-चालान मशीनें उपलब्ध कराई हैं। देहात के विकासनगर, सहसपुर, रायवाला, ऋषिकेश, डोईवाला में आठ-आठ मशीनें दी हैं। त्यूणी, चकराता में एक-एक और कालसी में दो ई-चालान मशीन दी हैं। हर थाने के उप निरीक्षकाें को इन्हें चलाना का प्रशिक्षण भी दिया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी इस व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य के मुताबिक ई-चालान मशीन में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर फीड करते ही चालान की पर्ची सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

ई-चालान व्यवस्था पुलिस के लिए तो सुविधाजनक रहेगी ही, जिन लोगों का चालान कटेगा उन्हें भी भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब मौके पर कैश और ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिये भुगतान किया जा सकेगा। योजना है कि भविष्य में इन मशीनों को अपग्रेड कराने के बाद डेबिट और क्रे डिट कार्ड से भी भुगतान संभव हो सकेगा। ई-चालान व्यवस्था लागू होने से पुलिस के पास से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पूरा रिकार्ड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed