फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now Chalda Mahasu Devta will have only one palanquin

Dehradun News: दोहा में विराजमान चालदा महासू देवता की अब एक होगी पालकी

Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now Chalda Mahasu Devta will have only one palanquin
दोहा गांव स्थित मंदिर में प्रवास कर रहे छत्रधारी चालदा महासू देवता की अब एक ही पालकी होगी। देवता से अनुमति मिलने के बाद खत शैली के लोगों ने यह निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में मौजूद दोनों पालकियों को एक किया जाएगा।
विज्ञापन


थैना मंदिर से जगह-जगह प्रवास पर जाने वाले छत्रधारी चालदा महासू देवता इस समय दोहा गांव स्थित मंदिर में प्रवास कर रहे हैं। वैसे तो मान्यता के अनुसार देवता की एक ही पालकी होती है, लेकिन 10 मई 2014 में देवता के ग्राम चंदोऊ प्रवास पर आने के दौरान खत अठगांव के ग्रामीणों ने एक और पालकी बना दी थी। इसके बाद से देवता दो पालकी के साथ प्रवास कर रहे हैं। दो जून को दोहा में 15 खतों के लोगों की महापंचायत हुई थी। इसमें देवता की दो पालकियों को एक करने पर चर्चा हुई थी। अधिकतर ग्रामीणों का मानना था कि पालकी एक ही रहनी चाहिए। लेकिन, यह तय हुआ कि इसका निर्णय देवता ही करेंगे। महापंचायत के बाद चुने गए लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चालदा महाराज के मूल थरण थैना मंदिर पहुंचा। यहां देवता के पुजारी और देवता के बकरे से पूछकर दोनों पालकियों को एक बनाने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि अब सभी 15 खतों के लोगों की एक समिति बनाई जाएगी। इनके दिशा-निर्देशन में दोनों पालकियों को एक किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन सिंह मेहता, बलदेव सिंह, सुनील राज जोशी, गंभीर सिंह, विजयपाल, राजेंद्र सिंह तोमर, दयाराम शर्मा, हरदेव सिंह तोमर, शूरवीर सिंह, रविंद्र चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, दीवान भंडारी, संजय भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed