फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now agricultural products will not get spoiled in rain

Dehradun News: अब बरसात में खराब नहीं होंगे कृषि उत्पाद

Tue, 13 May 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now agricultural products will not get spoiled in rain
कृषि मंडी में आने वाले किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बारिश व धूप में नहीं रखने पड़ेंगे। मंडी में दो गोदाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। मानसून सीजन से पहले दोनों गोदामों को कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य भी तीन माह में पूरा होने उम्मीद है। कृषि मंडी, विकासनगर में किसानों और बागवानों के कृषि उत्पाद के भंडारण के लिए गोदाम नहीं था। इसके चलते जौनसार बावर, पछवादून, सीमांत हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश से अपने कृषि उत्पादन मंडी में लाने वाले किसानों व बागवानों को परेशानी होती है। बारिश और धूप के चलते सब्जियां और फल जल्दी खराब हो जाते थे। वहीं, मंडी में कोल्ड स्टोर न होने से अधिक समय तक सब्जी और फल का भंडारण नहीं हो पाता था। किसानों और बागवानों को मजबूरी में सब्जी और फल औने पौने दामों पर बेचने पड़ते थे। किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए मंडी में दो गोदाम और एक कोल्ड स्टोर के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। करीब 5.42 करोड़ रुपये की लागत से दो गोदाम का निर्माण किया गया है। प्रत्येक गोदाम की भंडारण क्षमता 1750 मीट्रिक टन है। जबकि, 8.55 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed