फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notification of new cantonment board employee service rule issued

कैंट बोर्डों में अब एक कैंट से दूसरे कैंट में हो सकेंगे कर्मचारियों के ट्रांसफर

Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Notification of new cantonment board employee service rule issued
कैंट बोर्ड के कर्मचारियों का स्थानांतरण भी अब एक कैंट से दूसरे कैंट में हो पाएगा। रक्षा मंत्रालय ने छावनी बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम 2021 जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, कैंट बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम में अभी तक स्थानांतरण का कोई प्रावधान नहीं था। इससे कैंट बोर्ड का कर्मचारी जहां सेवा करता है, वहीं से सेवानिवृत्त होता है। उनका स्थानांतरण देश के अन्य कैंटों में दूर एक ही प्रदेश या जिले के कैंटों में भी नही होता था। रक्षा मंत्रालय की ओर जो छावनी बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम 2021 जारी किया है। इसमें अब स्थानांतरण का प्रावधान किया गया है। अब अन्य विभागों की तरह कैंट बोर्ड के कर्मचारियों का स्थानांतरण एक कैंट से दूसरे कैंट में हो पाएगा। हालांकि इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छूट दी गई है। नए प्रावधान से एक ही कैंट में लंबे समय से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की तलवार लटक गई है। इसके अलावा अब किसी भी नियुक्ति, पदनाम, प्रमोशन के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ कमान की स्वीकृति लेना जरूरी होगा। कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि नए सेवानियम में स्थानांतरण का प्रावधान होने से कैंट बोर्डों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा और कैंट बोर्ड अधिकारी और कर्मचारी अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। उधर, सीईओ कैंट बोर्ड देहरादून तनु जैन ने कहा कि अभी नोटिफिकेशन का अध्ययन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed