उत्तराखंड की विधानसभा भंग, चौथी विधानसभा के लिए अधिसूचना जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सदस्यों को चुने जाने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ मंगलवार को तीसरी विधानसभा भंग कर दी गई और चौथी विधानसभा के गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग ने नई विधानसभा की अधिसूचना भी जारी कर दी है। राजभवन से विधानसभा सामान्य निर्वाचन में निर्वाचित विधानसभा सदस्यों की अधिसूचना पर मुहर लगने के साथ ही अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उधर, उत्तराखंड के नए सीएम के चयन के लिए पर्यवेक्षक सरोज पांडे और नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार को देहरादून पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय होने की संभावना है। हालांकि सीएम के नाम की अधिकारिक घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। सीएम पद की दौड़ में त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महराज के बाद चल रहे प्रकाश पंत का नाम मंगलवार रात तक सबसे आगे आ चुका था। इस दौड़ में फिलहाल अजय भट्ट और मदन कौशिक के नाम भी शामिल हो गए हैं।
राजभवन से प्राप्त सूचना के मुताबिक राज्यपाल केके पाल ने लोकप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के तहत चौथी विधानसभा के गठन पर मुहर लगा दी है। राज्यपाल ने नई विधानसभा गठित करने के साथ तीसरी विधानसभा को विघटित कर दिया। यह आदेश जारी होने से पहले निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल शर्मा और सीईओ राधा रतूड़ी ने राज्यपाल को निर्वाचित 69 विधानसभा सदस्यों की अधिसूचना राजभवन को सौंपी थी।
अधिसूचना जारी होने के बाद अब नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल विधानसभा चुनाव में विजयी हुए सबसे बड़े दल भाजपा को नई सरकार बनाने का आमंत्रण देंगे। इधर, भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की ओर से तय दोनों पर्यवेक्षक बुधवार शाम तक देहरादून पहुंचेंगे।
यह तो तय हो चुका है कि किसी पैराशूट सीएम की लैंडिंग नहीं होगी। विजयी भाजपा विधानसभा सदस्यों में से ही सीएम का चुनाव होगा। सीएम पद पाने के लिए कई बड़े नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में लाबिंग तेज करवा दी। संघ मुख्यालय नागपुर से लेकर दिल्ली दरबार तक हाजिरी देने का सिलसिला चल रहा है।
अब तक गठित विधानसभाओं की दलीय स्थिति
विधायक मंडल दल की बैठक को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व व पर्यवेक्षकों को प्रदेश की राजनीतिक स्थिति से अवगत करवाया गया है। विधायक दल की बैठक की तिथि अभी तय नहीं हुई है। बैठक के बाद पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेंगे और सीएम के नाम की घोषणा होगी।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
अब तक गठित विधानसभाओं की दलीय स्थिति
वर्ष कांग्रेस भाजपा बसपा अन्य
2017 11 56 - 2
2012 32 31 3 4
2007 21 34 8 6
2002 36 19 7 8
निर्वाचित विधानसभा 2017 में एक सीट पर नतीजा आना शेष है।
मुख्यमंत्री
- पहली निर्वाचित विधानसभा, वर्ष 2002 के मुख्यमंत्री बने एनडी तिवारी
- दूसरी निर्वाचित विधानसभा, वर्ष 2007 में बीसी खंडूड़ी फिर रमेश पोखरियाल निशंक और फिर खंडूड़ी बने सीएम
- तीसरी निर्वाचित विधानसभा, वर्ष 2012 में पहले विजय बहुगुणा और फिर हरीश रावत सीएम बने