फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to CMO of four districts CHO in Health Wellness Centers Uttarakhand

देहरादून: चार जिलों के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस, हेल्थ वेलनेस सेंटरों में सीएचओ की तैनाती में लेटलतीफी

Wed, 21 Dec 2022 12:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के माध्यम से सीएचओ के 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया कराई गई। जिसमें 20 नवंबर को लिखित परीक्षा ली गई। देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले में अभी तक सीएचओ की नियुक्ति के लिए काउंसिल की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।

विज्ञापन
Notice to CMO of four districts CHO in Health Wellness Centers Uttarakhand
नोटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती प्रक्रिया में लेटलतीफी पर चार जिलों के सीएमओ को सचिव स्वास्थ्य ने कारण बताओे नोटिस जारी किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में 1800 हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाने हैं।

विज्ञापन


इन केंद्रों पर सीएचओ की नियुक्ति की जानी है। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के माध्यम से सीएचओ के 664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया कराई गई। जिसमें 20 नवंबर को लिखित परीक्षा ली गई। देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले में अभी तक सीएचओ की नियुक्ति के लिए काउंसिल की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand@25: विकास के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी सरकार, प्रदेश में बनेंगे 15 नए शहर, पढ़ें ये फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने चारों जिलों के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। देहरादून जिले में 26, पौड़ी में 125, रुद्रप्रयाग में नौ और उत्तरकाशी जिले में 41 सीएचओ की नियुक्ति होनी है। स्वास्थ्य विभाग ने 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से सीएचओ को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम तय किया है, लेकिन चार जिलों में काउंसिल में देरी पर शासन ने संज्ञान लेकर सीएमओ से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed