फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to 31 landlords for non-payment of house tax

हाउस टैक्स न जमा कराने वाले 35 मकान मालिकों को नोटिस

Fri, 24 Dec 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to 31 landlords for non-payment of house tax
हाउस टैक्स जमा न करने वाले लोगों को नगर निगम ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में निगम ने शहर के 31 मकान मालिकों को नोटिस भेजा है। इनमें से ज्यादातर नई संपत्तियों के मालिक हैं। कर अनुभाग के अनुसार इनमें से नोटिस के बाद कुछ ने टैक्स जमा भी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इस साल 50 करोड़ रुपये हाउस टैक्स जमा करने का लक्ष्य रखा था। निगम क्षेत्र में तकरीबन एक लाख लोग हाउस टैक्स के दायरे में आते हैं। अप्रैल से अब तक निगम के पास कुल 22 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ है। पिछले दिनों निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में शिविर भी लगाए गए थे। इनके माध्यम से भी तकरीबन दो करोड़ रुपये हाउस टैक्स के रूप में इकट्ठा हुए हैं। निगम के कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि निगम टैक्स जमा करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में शिविर भी लगाए गए थे। इसके अलावा टैक्स अनुभाग में पहले जो परेशानियां होती थीं, उन्हें भी दूर करने की कोशिश की गई है। पहले क्षेत्र के हिसाब से काउंटरों का पता नहीं चल पाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है अनुभाग में प्रत्येक जानकारी के संबंध में नोटिस लगाए दिए गए हैं। इनमें हरेक कर्मचारी को भी इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं कि कर दाताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed