फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to 11 doctors including DG who went to Taiwan at government expense Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट

Thu, 31 Aug 2023 04:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Aug 2023 04:38 PM IST
सार

5 से 11 फरवरी 2023 तक नेशनल यूनिवर्सिटी ताइवान में एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के 11 अधिकारी सरकारी खर्च पर ताइवान गए थे। ट्रेनिंग प्रोग्राम के छह माह बाद भी इन अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अनुभवों और सूचनाओं की रिपोर्ट शासन को नहीं दी।

विज्ञापन
Notice to 11 doctors including DG who went to Taiwan at government expense Dehradun Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी खर्च पर एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ताइवान गए स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ताइवान से लौटाने के छह माह बाद भी ट्रेनिंग प्रोग्राम के अनुभवों को लेकर शासन को कोई रिपोर्ट तक नहीं दी। लाखों रुपये खर्च उत्तराखंड को ट्रेनिंग प्रोग्राम का लाभ नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

नेशनल यूनिवर्सिटी ताइवान में 5 से 11 फरवरी 2023 तक एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया था। उसमें स्वास्थ्य विभाग के 11 अधिकारी सरकारी खर्च पर ताइवान गए थे। ट्रेनिंग प्रोग्राम के छह माह बाद भी इन अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अनुभवों और सूचनाओं की रिपोर्ट शासन को नहीं दी।

विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने ताइवान दौरा करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया कि शासन को रिपोर्ट न देने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का कोई लाभ उत्तराखंड को नहीं मिला है। विदेश दौरा सरकारी धन के दुरुपयोग और सैर-सपाटा साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Roorkee Crime: बोरे में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों को हुआ शक तो किराए पर रह रहा दंपती हुआ फरार

ये गए ताइवान

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनिता शाह, एनएचएम निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, एसीएमओ नैनीताल डॉ. तरुण कुमार टम्टा, सीएमओ चमोली डॉ. राजीव शर्मा, सीएमओ ऊधमसिंह नगर डॉ. सुनीता रतूड़ी, जिला क्षय रोग प्रतिरक्षण अधिकारी हरिद्वार डॉ. राजेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. नरेश नपलच्याल, सहायक निदेशक डॉ. तुहिन कुमार, जिला क्षय रोग प्रतिरक्षण अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार वर्मा, एसीएमओ अल्मोड़ा डॉ. दिपांकर, एसीएमओ पौड़ी डॉ. राजेश कुंवर शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed