फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   not good for country to become modi pm

'मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश हित में नहीं'

Fri, 03 Jan 2014 11:00 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jan 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
not good for country to become modi pm

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के पीएम बनने को देश के लिए विनाशकारी करार देने पर सीएम ने उनके सुर में सुर मिलाया है।

विज्ञापन


पढ़ें, 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पांडे जी
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश हित में नहीं है, ऐसे नेताओं को पीएम नहीं बनाना चाहिए। मंत्रियों और विधायकों के विधानसभा सचिवालय को संपत्तियों का ब्यौरा नहीं दिए जाने के मामले में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि विधानसभा सत्र तक सभी मंत्री और उनके विधायक अपनी संपत्तियों को ब्यौरा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधे प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल
मुख्यमंत्री बहुगुणा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 बरस के कार्यकाल को बेहतरीन करार देते हुए कहा कि एक दशक तक देश का नेतृत्व कर मनमोहन सिंह ने चहुमुखी विकास किया है।


पढ़ें,इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी

महंगाई के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि महंगाई तो विश्वभर में फैली है उसका असर भारत पर समान रूप से पड़ा, जिसपर नकेल कसने के लिए यूपीए सरकार ने कारगर प्रयास किये हैं।

मोदी पर किया प्रहार
मोदी पर प्रहार करते हुए बहुगुणा बोले कि नरेंद्र मोदी अगर देश के पीएम बनते हैं तो यह राष्ट्र के लिए बड़ा नुकसान होगा। भाजपा जिस तरह से आरएसएस द्वारा संचालित हो रही है उससे धर्मनिरपेक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विधायक देंगे संपत्ति की जानकारी
राज्य में मंत्रियों और विधायकों के विधानसभा सचिवालय को अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने को सीएम ने गंभीरता से लिया है।

पढ़ें,CLAT के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि 13 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले सभी कांग्रेस विधायक और मंत्री अपनी संपत्ति की जानकारी दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed