फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Not getting enough water even after having two connections

पौंधा में हर घर में पानी के दो-दो कनेक्शन, फिर भी लोगों को नहीं मिल रहा है पर्याप्त पानी

Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Not getting enough water even after having two connections
ग्राम पौंधा प्रेमनगर में पानी की समस्या के संबंध में जल संस्थान चकराता रोड (ब्लड बैंक के समीप)में ?
प्रेमनगर क्षेत्र के पौंधा में प्रत्येक घर में दो-दो कनेक्शन होने के बाद भी ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दिन में केवल 20 से 30 लीटर ही पानी मिल पा रहा है। मजबूरन ग्रामीणों को या तो टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है या नदी के पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलसंस्थान के ईई को ज्ञापन प्रेषित कर पेयजल एवं स्वच्छता उपसमिति पौंधा को भंग कर जल संस्थान के माध्यम से पानी के वितरण करने की मांग की है। ऐसा न होने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। लोगों ने बताया कि प्रेमनगर पौंधा में हर घर में दो-दो पानी के कनेक्शन हैं। एक जल संस्थान और दूसरा पेयजल स्वच्छता उपसमिति का। समिति की एक लाख लीटर पानी की टंकी है, जिससे 166 कनेक्शन जुड़े हुए हैं। इससे वर्तमान में ग्रामीणों को केवल 15 से 20 मिनट दो-तीन दिन के अंतराल में पानी दिया जाता है। वहीं, जलसंस्थान के लाइन में भी कभी-कभार ही पानी आता है।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार जलसंस्थान को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि जब इस संबंध में समिति के अध्यक्ष प्रधान से शिकायत की जाती है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार काजल, ललिता, विरेंद्र, रूपा, बीना, बाबूराम, नूतन, बालू सिंह, लक्ष्मी, नितिका, सुशील, विक्रम कुमार, अर्जुन कुमार, किरन धीमान, बाबू राम, कमलेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed