फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Not confirming the objections of students is fraud on the part of the institute

Dehradun News: छात्रों की आपत्ति की पुष्टि न करना संस्थान की जालसाजी

Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Not confirming the objections of students is fraud on the part of the institute
Iवीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि से संबद्ध संस्थानों के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर विवि को पत्र लिखते हैं। लेकिन संस्थान अपने और विवि के रिकॉर्ड से बिना पुष्टि किए उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। विवि प्रशासन ने इसे जालसाजी की श्रेणी में माना है। दरअसल विवि से संबद्ध संस्थानों के छात्र-छात्राएं अपनी समस्या और विवि या संस्थान की ओर से लिए जाने वाले फैसले व नियमों-कानून के खिलाफ अकसर विवि को पत्र लिखते हैं। इन पत्रों को संस्थान के स्तर पर अपने और विवि के रिकॉर्ड के आधार पर जांच करने के बाद ही आगे बढ़ाना होता है। लेकिन संस्थान इस काम से पल्ला झाड़ते हुए उन पत्रों को सीधे ही विवि को भेज रहे हैं। इसके चलते छात्रों की बहुत से समस्याओं का हल ही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में विवि ने संबद्ध संस्थानों के निदेशकों को पत्र लिख इस पर नाराजगी जताई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल की ओर से सभी निदेशकों को पत्र जारी किया गया है। कहा, किसी भी कीमत में छात्रों की आपत्ति की पुष्टि किए बिना विवि को मिलने वाले पत्रों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संस्थान की होगी। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed