फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Non-teaching staff will donate one day salary in CM relief fund.

एक दिन का वेतन दान करेंगे शिक्षणेत्तर कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff will donate one day salary in CM relief fund.
देहरादून। कोरोना के इस संकट की घड़ी में माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने भी सरकार की मदद का फैसला लिया है। एसोसिएशन के सभी सदस्य अपना एक-एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे। बृहस्पतिवार को प्रांतीय अध्यक्ष बीएस पंवार और महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने फोन पर बातचीत के बाद आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। संजय गर्ग ने बताया कि प्रदेश के करीब नौ हजार कर्मचारी अपना एक-एक दिन का वेतन देंगे। इसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी ने सभी जिला अध्यक्षों और मंत्रियों को पत्र जारी कर दिए हैं। इस पर जिला अध्यक्ष बीडी सेमवाल, मंत्री दिनेश गैरोला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीयूष फरस्वान, जिला कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट समेत अन्य सदस्यों ने सहमति दी। -- डीएओ-डीए एसोसिएशन भी देगी एक दिन का वेतन देहरादून। उत्तराखंड डीएओ-डीए एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक-एक दिन का वेतन जमा कराएंगे। महासचिव पदमेंद्र सिंह ने बताया कि लेखा अधिकारी-लेखाकार के समस्त के सभी सदस्य एक दिन का वेतन कोषागार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष हरविंदर कुमार, संयुक्त सचिव आरआरबीएस राणा, केके सागर, आलोक कुमार, मानस पांडे, देवेंद्र सिंह रावत, संजय कुमार बोरा ने भी योगदान देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed