फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Non stop Volvo every two to three hours for Delhi

दिल्ली के लिए हर दो से तीन घंटे में नोन स्टॉप वॉल्वो

Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Non stop Volvo every two to three hours for Delhi
देहरादून से दिल्ली के लिए हर दो से तीन घंटे में नोन स्टॉप वॉल्वो तैयार है। महज चार से साढ़े चार घंटे में आप देहरादून से दिल्ली जा सकते हैं। यात्रियों का रुझान बढ़ने के बाद परिवहन निगम ने दून-दिल्ली रूट पर नोन स्टॉप वॉल्वो की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रयोग के तौर पर पिछले दिनों परिवहन निगम ने देहरादून से दिल्ली के बीच एक नोन स्टॉप वॉल्वो शुरू की थी। पहले दिन तो यह वॉल्वो करीब साढ़े छह घंटे में पहुंची थी लेकिन दूसरे दिन से इसकी टाइमिंग सुधर गई। अब यह नोन स्टॉप वॉल्वो चार से साढ़े चार घंटे में दिल्ली पहुंच रही है। यात्रियों को कम समय में दिल्ली पहुंचने का मौका मिला तो उनकी संख्या भी बढ़ती चली गई। अब परिवहन निगम हर दो से तीन घंटे के बीच नोन स्टॉप वॉल्वो का संचालन कर रहा है। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि पहले नोन स्टॉप वॉल्वो सुबह पांच बजे रवाना होती है। इसके बाद सुबह सात बजे, इसके बाद 11 बजे, फिर दोपहर दो बजे और फिर शाम को एक नोन स्टॉप वॉल्वो जाती है। निगम प्रबंधन अब चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों पर भी नोन स्टॉप वॉल्वो चलाने पर विचार कर रहा है। इस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

निगम की कमाई बढ़ी, फेस्टिवल सीजन में और बढ़ने की उम्मीद
उधर, परिवहन निगम की कमाई अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। देहरादून मंडल का राजस्व पिछले करीब दस दिन से कई बार एक करोड़ प्रतिदिन का आंकड़ा पार कर चुका है। इसे देहरादून मंडल में किए जा रहे प्रयोग और परिवहन विभाग की ओर से डग्गामारी पर की गई सख्ती का असर माना जा रहा है। देहरादून के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि देहरादून मंडल तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed