फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   non-stop heavy rain brings problem

राजधानी में दो घंटे तक रही बिजली आपूर्ति बंद

Thu, 25 Jul 2013 10:35 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
non-stop heavy rain brings problem

लगातार बारिश से बुधवार को उत्तराखंड की बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई। सिल्ट आने से परियोजनाओं में उत्पादन बंद होने के बाद पूरे प्रदेश में दो से आठ घंटे तक आकस्मिक कटौती की गई। इससे दैनिक कार्यों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों, अस्पतालों के कामकाज और उद्योगों पर असर पड़ा।

विज्ञापन


उत्पादन बंद हो गया था
बुधवार सुबह छह बजे छिबरो, खोदरी और धरासू जलविद्युत परियोजनाओं में सिल्ट आने के बाद उत्पादन बंद हो गया था। मनेरी भाली फेज-1, पथरी और कालागढ़ जलविद्युत परियोजनाएं पहले से ही बंद हैं। बुधवार को कुल छह परियोजनाएं बंद हो गईं। पिटकुल और ऊर्जा निगम को आकस्मिक बिजली कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन


देहरादून में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक पूरे शहर में कटौती की गई। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, कोटद्वार जैसे शहरों में छह घंटे आपूर्ति ठप रही। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे से अधिक बिजली गुल रही। इन दिनों प्रदेश में बिजली की मांग 34.59 मिलियन यूनिट के आसपास है, जबकि उपलब्धता 31.84 मिलियन यूनिट ही है। यह तब है, जबकि रोजाना एक से डेढ़ करोड़ रुपये की बिजली ऊर्जा निगम खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा रोड पर इंसुलेटर, प्रिंस चौक पर ट्रांसफार्मर खराब

प्रिंस चौक और आसपास के क्षेत्र के लोगों को घंटों पसीने बहाने पड़े। तीन बजे से शाम पांच बजे तक आकस्मिक बिजली कटौती करनी पड़ी। पांच बजे के बाद जब बिजली आपूर्ति सुचारु की जा रही थी, उसी समय ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराब आ गई, जिसके बाद से लेकर रात साढ़े आठ बजे तक बिजली गुल रही। राजा रोड पर साढ़े सात बजे अचानक इंसुलेटर पंचर हो गया। इससे गांधी रोड, राजा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed