फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nominations will be held in Pachhadun from July 2 to 5

Dehradun News: पछवादून व जौनसार में दो से पांच जुलाई तक होंगे नामांकन

Tue, 01 Jul 2025 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 01 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nominations will be held in Pachhadun from July 2 to 5
उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से रुकी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया दोबारा से शुरू हो चुकी है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के अनुसार पछवादून व जौनसार बावर के चार ब्लाॅक क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के लिए दो जुलाई से नामांकन शुरू होंगे। आदेशों में बताया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को दो चक्र में संपन्न कराया जाएगा। इसी क्रम में पछवादून के विकासनगर व सहसपुर और जौनसार बावर के कालसी व चकराता ब्लाॅक क्षेत्र की पंचायतों के लिए नामांकन की प्रक्रिया दो से पांच जुलाई तक पूरी होगी। इसके बाद सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी के लिए 10 व 11 जुलाई का दिन तय किया गया है। विकासनगर, चकराता व कालसी ब्लाॅक में चुनाव चिह्न का आवंटन 14 जुलाई को होगा। जबकि, सहसपुर ब्लाॅक के प्रत्याशियों को 18 जुलाई को चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार से विकासनगर, कालसी व चकराता ब्लाॅक में 24 जुलाई को मतदान होगा जबकि सहसपुर ब्लाॅक में 28 जुलाई को मतदान होगा। आदेश में बताया गया है कि इन सभी ब्लाॅक में हुए चुनावों की मतगणना व परिणामों की घोषणा 31 जुलाई को की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed