{"_id":"4467f3c9e360065736a452eecd9adb0c","slug":"nomination-rejected-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने तोड़ा इनका सांसद बनने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने तोड़ा इनका सांसद बनने का सपना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Apr 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सोमवार को पांचों लोकसभा सीटों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
यह पूरी कार्यवाही निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में रिटर्निग अधिकारियों ने पूरी की। अब मैदान में 79 प्रत्याशी रह गए है और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है।
विज्ञापन
अलग-अलग कारणों से खारिज हुआ नामांकन
नामांकन पत्रों के खारिज होने का आधार विभिन्न कारण हैं, कोई नामांकन अपूर्ण था तो किसी में अन्य कमी थी।
पढ़ें, राजनाथ को मिला सतपाल का साथ, रीता हुईं बेसहारा!
रिटर्निंग अफसरों की तरफ से सीईओ ऑफिस को भेजी गई सूचना के आधार पर टिहरी में दो पर्चे शराफत अली व सुरेश चन्द्र, पौडी से दो दीपक कुमार सूर्या व हबीबुर रहमान, अल्मोडा से 02 नारायण राम व चन्द्रमोहन बेरी का पर्चा खारिज हुआ है।
कुल दाखिल हुए थे 96 नामांकन
नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से 04 अजय वशिष्ठ, फईम मिया, चौधरी विजय पाल सिंह व अकील अहमद, हरिद्वार से 7 तासिन, सरदार खान, जुल्फाना, खुर्शीद, मोहम्मद इरफान, रेखा व मोहम्मद युनूस का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
पढ़ें,कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज
प्रदेश में सभी सीटों पर कुल 96 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। नामांकन पत्रो की जांच के बाद कुल 79 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है।