फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nominate nodal officers and form committees for Kumbh 2027 within seven days Uttarakhand News

Uttarakhand: कुंभ 2027 के लिए सात दिन में नोडल अधिकारी नामित करें, समितियां बनाएं...मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Fri, 18 Apr 2025 11:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Apr 2025 11:58 AM IST
सार

कुंभ 2027 को लेकर मुख्य सचिव ने कार्यदायी विभागों को निर्देश दिए। कहा कि कुंभ 2027 के लिए सात दिन में नोडल अधिकारी नामित करें और समितियां बनाएं।

विज्ञापन
Nominate nodal officers and form committees for Kumbh 2027 within seven days Uttarakhand News
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ 2027 के लिए सात दिन के भीतर सभी कार्यदायी विभागों के नोडल अधिकारी नामित करने और समितियों व उपसमितियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी विभागों को कहा कि वे कुंभ से संबंधित प्रस्ताव आंकलन तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दें।

विज्ञापन

मुख्य सचिव बृहस्पतिवार को सचिवालय में कुंभ की तैयारियों के संबंध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को संबंधित विभागों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंभ 2027 के तहत शाही स्नान वाले विशेष दिवसों पर श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या का आंकलन करते हुए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कनेक्टिविटी बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन


उन्होंने इसके अनुरूप श्रद्धालुओं संख्या का आंकलन करते हुए पार्किंग एवं ट्रैफिक मूवमेंट योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञों से आंकलन कराए जाने के उपरांत योजनाएं तैयार कराने को कहा। उन्होंने नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने के साथ ही पुराने पार्किंग स्थलों की क्षमता बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार क्षेत्र में ऑडिटोरियम और सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएं

मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेला, कांवड़ यात्रा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। इसके लिए मूलभूत ढांचों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन योजना के अंतर्गत स्थायी प्रकृति के कार्यों को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने हरिद्वार क्षेत्र में ऑडिटोरियम और सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कुंभ क्षेत्र सहित अन्य उपयोगी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य योजनाएं तैयार किए जाने को भी कहा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

अनिवार्य कार्यों की सूची तैयार कर लें

मुख्य सचिव ने कुंभ के लिए अनिवार्य कार्यों की सूची तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे कार्य जिन्हें अनिवार्य रूप से कराया जाना है, उनकी तैयारी पूर्व से ही कर ली जाए। साथ ही तत्काल शुरू किए जाने वाले कार्यों की सूची भी तैयार कर इनकी डीपीआर एवं आकलन सहित अन्य तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed