फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather will change from mountains to plains in next three days, orange alert for rain and hailst

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 18 Apr 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Apr 2025 01:30 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather will change from mountains to plains in  next three days, orange alert for rain and hailst
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार से अगले तीन दिन तक मौसम के बिगड़ने से मैदानी इलाको में गर्मी से राहत मिल सकती है। पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों झोंकेदार हवा चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


जबकि अगले दिन 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 20 अप्रैल को भी प्रदेश भर में मौसम बदला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Adi Kailash Yatra: ज्योलिंगकांग से पार्वती सरोवर के लिए शटल सेवा का ग्रामीणों ने किया विरोध, बताई ये वजह

इसके अलावा इन 18 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ों पर ठंड का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed