फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No valves for Lucknow and Shimla, 25 air conditioned volvo operated for new delhi Uttarakhand news in hindi

Dehradun: नई दिल्ली के लिए 25 वातानुकूलित वॉल्वो संचालित, पर इन दो जगह जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

Mon, 24 Oct 2022 01:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Oct 2022 01:45 PM IST
सार

यूपी और हिमाचल प्रदेश की ओर से देहरादून के लिए वातानुकूलित वॉल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है। दून-हल्द्वानी, दून-गुरुग्राम, दून-कटरा जम्मू तवी और दून-चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए एक-एक बसों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
No valves for Lucknow and Shimla, 25 air conditioned volvo operated for new delhi Uttarakhand news in hindi
वॉल्वो - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

यात्रियों को सुहाना सफर मुहैया कराने को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से वातानुकूलित वॉल्वो बसों का संचालन किया जा रहा, जिसमें से अकेले देहरादून से नई दिल्ली के लिए ही 25 बसें संचालित की जा रहीं,  लेकिन लखनऊ, शिमला के लिए एक भी वॉल्वो का संचालन नहीं हो रहा। 

विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से लखनऊ और शिमला के लिए वॉल्वो बसों का संचालन न होने से यात्रियों को साधारण श्रेणी बसों में सफर करने के साथ ही यूपी परिवहन निगम व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बसों में सफर करना पड़ रहा है। जहां उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से लखनऊ और शिमला के लिए एक भी वॉल्वो बस नहीं संचालित की जा रहीं, वही यूपी और हिमाचल प्रदेश की ओर से देहरादून के लिए वातानुकूलित वॉल्वो बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल देहरादून से 30 वॉल्वो बसें संचालित की जा रहीं, जिसमें 25 बसों का संचालन देहरादून से नईदिल्ली के बीच में किया जा रहा है। दून-हल्द्वानी, दून-गुरुग्राम, दून-कटरा जम्मू तवी और दून-चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए एक-एक बसों का संचालन किया जा रहा है। देहरादून से शिमला के लिए सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि शिमला के लिए बसों का संचालन नहीं होने से दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Diwali 2022: छोटी दिवाली और धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, आज जानिए क्या है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

उधर, परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता का कहना है कि दून से शिमला के बीच वातानुकूलित वॉल्वो बसों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिलने से संचालन बंद कर दिया गया था। फिलहाल चंडीगढ़ और कटरा जम्मू-कश्मीर के लिए वातानुकूलित बसों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed