{"_id":"5a0932544f1c1b71548bc8e9","slug":"no-threat-to-kedarnath-temple-for-more-than-50-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब 50 से अधिक वर्षों तक केदारनाथ को नहीं कोई खतरा, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 50 से अधिक वर्षों तक केदारनाथ को नहीं कोई खतरा, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा की मार झेल चुके केदारनाथ को अब अगले 50 वर्षों तक कोई खतरा नहीं है। केदारनाथ में 16/17 जून 2013 की तबाही की वजह बने चोराबाड़ी ताल से आगामी 50 से अधिक वर्षों तक केदारनाथ मंदिर, केदारपुरी और केदारघाटी को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर से चार किमी की दूरी पर स्थित ताल में पानी का बहाव बहुत कम हो चुका है। वहीं, काफी बड़े क्षेत्र में मुहाना क्षतिग्रस्त होने से यह क्षेत्र मिनी मैदान में तब्दील हो चुका है। वाडिया संस्थान के वैज्ञानिक पूरे क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
समुद्रतल से 12582 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोराबाड़ी ताल इन दिनों अधिकांश सूखा पड़ा है। यहां चारों तरफ रेतीली मिट्टी बिखरी हुई है और अन्य क्षेत्र में सूखी घास है। ग्लेशियर से जो पानी निकल रहा है उसका बहाव भी कम हो चुका है और पानी सीधे मंदाकिनी नदी में मिल रहा है।
विज्ञापन
चोराबाड़ी ताल बना था वैज्ञानिकों का सिरदर्द
Chorabari
वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक एपी डोभाल ने बताया कि ताल का मुहाना 10 मीटर से अधिक क्षतिग्रस्त है, जिससे यहां मैदान सा बना हुआ है। ऐसे में झील बनने या काफी मात्रा में पानी ठहरने की कोई संभावना नहीं रह गई है।
आपदा के बाद से हर वर्ष कम से कम दो बार, बरसात से पूर्व और बरसात के बाद चोराबाड़ी ताल और निकटवर्ती इलाके का उपकरणों के माध्यम से वृहद अध्ययन किया जा रहा है। वहां की जो वर्तमान स्थिति है, उससे आने वाले 50 वर्षों या उससे अधिक समय तक मंदिर सहित केदारपुरी को कोई खतरा नहीं है।
इधर, कुछ दिन पूर्व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रुद्रप्रयाग की टीम ने भी चोराबाड़ी ताल का भ्रमण किया है। टीम सदस्यों ने बताया कि वहां पानी की मात्रा बहुत कम है।