फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no sleeping during driving

अब वाहन चलाते समय नहीं आएगी नींद, बीटेक के छात्र ने ढूंढ निकाला अनोखा तरीका

Fri, 03 Aug 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Aug 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
no sleeping during driving

उत्तराखंड पेट्रोलियम विवि से बीटेक करने वाले लक्ष्य गुप्ता ने एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रोजेक्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


यह डिवाइस वाहन चलाते समय चालक को नींद या झपकी आने या काफी देर तक इधर-उधर न देखने पर अलार्म के माध्यम से उसे अलर्ट करेगा। वहीं, अश्विनी अग्रवाल ने उत्तराखंड में पहली बार स्नेल (घेंगा) का व्यावसायिक उत्पादन कर मुर्गियों के लिए प्रोटीन युक्त पोल्ट्री फीड के साथ कॉस्मेटिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले स्नेल का लार तैयार किया है। सरकार को स्टार्ट अप योजना के तहत ऐसे ही प्रेरणादायक आइडिया मिल रहे हैं।

प्रदेश सरकार स्टार्ट अप के माध्यम से युवाओं के आइडिया को उद्योग का रूप देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दे रही है। स्टार्ट अप नीति में सरकार ने प्रोजेक्ट तैयार करने, मशीनरी, मार्केटिंग आदि तमाम कार्यों के लिए वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया है। प्रदेश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवाओं ने स्टार्ट अप के लिए सरकार को ऐसे कई प्रोजेक्ट के आइडिया दिए हैं। इन आइडिया के आधार पर बड़े पैमाने पर उत्पादन करने से न केवल लोगों की सुविधाएं मिलेगी, बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने स्टार्ट अप के लिए चयनित युवाओं का प्रस्तुतीकरण देख कर उनके प्रोजेक्ट को सराहा है। 
विज्ञापन

 

दो हजार रुपये की मिलेगी डिवाइस

no sleeping during driving

उत्तराखंड पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर चुके लक्ष्य गुप्ता का कहना है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते सड़क हादसों रोकने के लिए प्रथम वर्ष के दौरान ही दिमाग में डिवाइस तैयार करने का आइडिया आया। कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी से स्लिप डिटेक्टर डिवाइस बनाने में कामयाबी मिली।

इस डिवाइस का व्यापक स्तर पर प्रोडक्शन करना बिना बजट के संभव नहीं था। स्टार्ट अप के लिए इस आइडिया को अमबियो टेक्नोलॉजी कंपनी के नाम से पंजीकरण किया। इसे स्टार्ट अप में मान्यता मिल गई है। यह डिवाइस गाड़ी के स्टेयरिंग के साथ लगेगा। इसकी कीमत दो हजार रुपये तक होगी। वाहन चलाते समय यदि चालक को नींद या झपकी आ जाए या चालक काफी देर सामने न देख कर दूसरी तरफ देखता है तो इस डिवाइस अलार्म से अलर्ट करेगा। लक्ष्य के मुताबिक 30 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं चालक को नींद आने के कारण हो रही है। 

स्नेल के व्यावसायिक उत्पादन से मिलेगा रोजगार
उत्तराखंड पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के अश्विन अग्रवाल ने स्नेल (घेंगा) के उत्पादन का प्रोजेक्ट तैयार किया है। अश्विन ने सबसे पहले प्रदेश 500 लोगों पर सर्वे किया। इसमें यह पता लगाया कि लोग स्नेल का मांस खाने में प्रयोग कर सकते हैं या नहीं। इसमें 18 प्रतिशत मांसाहारी और 12 प्रतिशत शाकाहारी लोग ही स्नेल खाने के लिए तैयार हुए। इस पर अश्विन ने अपना आइडिया बदल कर स्नेल का व्यावसायिक उत्पादन करने का फोकस किया। अश्विन का कहना है कि उत्तराखंड की मौसम स्नेल के लिए अच्छा है। स्नेल के मांस से पोल्ट्री फीड बनाया जाएगा। इस फीड से मुर्गियों में अंडा देने की क्षमता बढ़ती है। पोल्ट्री फार्म में अंडा उत्पादन बढ़ाने के लिए यह कारगर फीड होगा। मशीन से स्नेल का लार एकत्रित किया जाएगा। 50 मिलीग्राम लार की दो हजार रुपये तक कीमत है। कोरिया में इसकी काफी डिमांड है। स्नेल के कवज में कैल्शियम कार्बोनेट अधिक होने से सड़क निर्माण व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा। 

नीति में स्टार्ट अप के लिए यह है खास

no sleeping during driving

काउंसिल के माध्यम से चयनित स्टार्ट अप को ‘ए’ श्रेणी के जिलों में व्यवसाय स्थापित करने के लिए मासिक भत्ता मिलेगा। इसमें सामान्य वर्ग को 10 हजार, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग वर्ग को 15 हजार (प्रति स्टार्ट अप) मासिक भत्ता एक साल तक दिया जाएगा।

इसके साथ ही नए उत्पाद की मार्केटिंग के लिए सामान्य वर्ग के स्टार्ट अप को पांच लाख और एससी, एसटी व महिला वर्ग को 7.5 लाख तक की सहायता सरकार देगी। एमएसएमई नीति के अनुसार स्टांप ड्यूटी में छूट भी मिलेगी। स्टार्ट अप उद्यमी की ओर से प्रदेश के भीतर ही माल की आपूर्ति करने पर एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी। मान्यता प्राप्त इन्क्यूबेटरों को तीन साल की अवधि तक संचालन एवं प्रबंधन खर्च के रूप में दो लाख प्रति वर्ष दिया जाएगा। स्टार्ट अप पॉलिसी अधिसूचना जारी होने के सात साल तक लागू रहेगी।

स्टार्ट अप के लिए ये हैं शर्ते
नीति में एक इकाई को स्टार्ट अप माना जाएगा। पंजीकरण की तिथि से सात वर्ष की अवधि वाली फर्म, संस्था या कंपनी स्टार्ट अप के लिए पात्र होगी। जैव प्रौद्योगिकी सेक्टर के लिए यह अवधि पंजीकरण तिथि से 10 वर्ष तक होगी। सालाना टर्नओवर 25 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए। पहले मौजूद किसी व्यवसाय के विभाजन या पुनर्निर्माण के माध्यम से बनाई गई फर्म या संस्था को स्टार्ट अप नहीं माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed