अगर आप बैंकों की ओर से लागू किए गए सर्विस चार्ज, एसएमएस अलर्ट चार्ज से परेशान हैं तो यह बचत खाता आपकी सारी परेशानियां दूर कर सकता है।
कई मायनों में यहां ग्राहक को बैंकों के मुकाबले ज्यादा आसानी
यहां न तो कोई ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा, न ही डुप्लीकेट पासबुक के लिए अलग से कोई पैसा। खास बात यह है कि यहां मिले एटीएम से सप्ताह, महीने में जितनी बार चाहें, ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी मुफ्त
3 of 6
शनिवार को जिले में डाकघर खुले
मुख्य डाकघर अधिकारी वाईएस असवाल ने बताया कि बैंकों की तरह डाकघर में भी बचत खाता खुलवाया जा सकता है। डाकघर में खाता खुलवाना और ब्याज की दरें बिल्कुल बैंकों जैसी ही हैं लेकिन कई मायनों में यहां ग्राहक को बैंकों के मुकाबले ज्यादा आसानी है।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड भी जारी किया जा रहा है। इसके लिए डाक विभाग की दो एटीएम मशीनें शहर में लगाई गई हैं। एक जीपीओ में और दूसरी गढ़ी कैंट में। ग्राहक इनसे जितना चाहें कैश निकाल सकते हैं।
इसके साथी ही बैंकों के एटीएम में भी यह कार्ड चलते हैं। यह सुविधा हाल ही में शुरू हुई है। शहर में अभी तक करीब 1500 ग्राहकों ने एटीएम ले लिया है। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। वाईएस असवाल के मुताबिक यहां एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी मुफ्त दी जाती है।उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट पासबुक लेनी हो या फिर अकाउंट वेरिफिकेशन कराना हो, कहीं भी कोई अलग से चार्ज नहीं वसूला जाता है।