फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no saint got mahamandaleshwar post in nasik kumbh.

राधे मां और सच्चिदानंद के कारण संतों को बड़ा 'नुकसान'

Fri, 21 Aug 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 21 Aug 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
no saint got mahamandaleshwar post in nasik kumbh.

जुलाई माह से शुरू हुए नासिक कुंभ में 25 संतों को महामंडलेश्वर बनाया जाना था लेकिन राधे मां और सच्चिदानंद प्रकरण उछलने पर अखाड़ा परिषद ने इस कुंभ में किसी भी संत को महामंडलेश्वर की पदवी देने पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चार कुंभ नगरों में कुंभ से ठीक पहले वरिष्ठ संतों को महामंडलेश्वर पदों पर आसीन किया जाता है। यह महामंडलेश्वर शाही स्नानों की शोभा बनते हैं। कुंभ से ठीक पहले नोएडा के चर्चित कारोबारी सचिन दत्त को महामंडलेश्वर सच्चिदानंद बना दिया।
विज्ञापन


इसका भारी असर देश भर में पड़ा है। इसी दौरान जूना अखाड़े की निलंबित महामंडलेश्वर राधे मां का प्रकरण उछल गया। इसे देखते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास ने इस कुंभ में किसी को भी महामंडलेश्वर बनाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट, कचहरी, पुलिस थाने से जूझ रहीं राधे मां

no saint got mahamandaleshwar post in nasik kumbh.

परिणामस्वरूप कुंभ प्रारंभ हो चुका है, लेकिन किसी भी अखाड़े में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह नहीं हुए हैं। दोनों प्रकरणों में कई दिग्गज संतों की किरकिरी के बाद नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता वाली अखाड़ा परिषद ने भी कोई महामंडलेश्वर नहीं बनने दिया।

सच्चिदानंद को अपमानित होकर पद छोड़ना पड़ा और राधे मां कोर्ट, कचहरी, पुलिस थाने से जूझ रही हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास के अनुसार नासिक में तो कोई महामंडलेश्वर नहीं बनेगा।

रही बात अगले कुंभ उज्जैन की, संतों को जांचकर यह पदवी दी जाएगी। जिन संतों के कारण समूचे संत जगत को हाल ही में अपमानित होना पड़ा, उनके विरुद्ध भी परिषद कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed