फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Home guards and ex-servicemen will be deployed in SISF additional allowance may given

Uttarakhand: एसआईएसएफ में तैनात होंगे होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिक, अतिरिक्त भत्ता देने की भी तैयारी

Tue, 16 Jan 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2024 05:06 PM IST
सार

पिछले दिनों प्रदेश में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की तर्ज पर एसआईएसएफ बनाने की सहमति बनी थी। शुरुआत में चर्चा थी कि इस फोर्स में पुलिस और होमगार्ड से जवानों और अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Home guards and ex-servicemen will be deployed in SISF additional allowance may given
होमगार्ड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एसआईएसएफ) में पुलिस से कोई अधिकारी या कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर नहीं जाएगा। इस विशेष बल में केवल होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को ही जगह मिलेगी। इसके लिए शासन स्तर पर हुई बैठक में विचार चल रहा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को आगे वित्त और कार्मिक के पास भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की तर्ज पर एसआईएसएफ बनाने की सहमति बनी थी। शुरुआत में चर्चा थी कि इस फोर्स में पुलिस और होमगार्ड से जवानों और अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। यह फोर्स प्रदेश के औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा में तैनात की जाएगी। इसे लेकर अब शासन स्तर पर विचार किया गया था। सूत्रों के अनुसार इसमें सहमति बनी है कि एसआईएसएफ में पुलिस से अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा जाएगा। इस विशेष बल में केवल होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों को स्थान मिलेगा।
विज्ञापन


VIDEO : देखिए कैसे, बेखौफ देहरादून की गलियों में घूम रहा गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसआईएसएफ में होमगार्ड की संख्या 70 फीसदी तक हो सकती है। होमगार्ड के बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों के पास अत्याधुनिक हथियारों को चलाने का अनुभव भी है। इसके अलावा अब होमगार्ड को अन्य विशेष प्रशिक्षण से भी युक्त किया जा रहा है। यह प्रस्ताव गृह विभाग के स्तर पर लंबित चल रहा है। बताया जा रहा है कि यहां की संस्तुति मिलने के बाद इसे आगे वित्त और कार्मिक को भी जल्द भेज दिया जाएगा। जल्द ही यह फोर्स अस्तित्व में आ सकती है।

होमगार्ड को अतिरिक्त भत्ता देने की तैयारी
इस फोर्स में तैनाती के लिए होमगार्ड के जवानों को अतिरिक्त भत्ता दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। ताकि, इसमें आने के लिए ज्यादा से ज्यादा होमगार्ड प्रोत्साहित हो सकें। इसके लिए भी शासन में ही मंथन किया जा रहा है।

पुलिस फोर्स की कमी के कारण हो रहा निर्णयI
बता दें कि लंबे समय से पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी चली आ रही है। ऐसे में उच्चाधिकारियों ने ही इस बात को शासन के सामने रखा है ताकि फोर्स में और कमी का सामना न करना पड़े। इसके पीछे तर्क यह भी है कि होमगार्ड भी अब अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह भी विभिन्न कामों में उत्तराखंड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। ऐसे में औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा सक्षम हाथों में ही रहेगी। उन्हें मजबूती देने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed