{"_id":"58902b934f1c1bd97ee80296","slug":"no-money-spent-on-assembly-election-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों ने प्रत्याशी तो उतारे लेकिन खर्च एक रुपया नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों ने प्रत्याशी तो उतारे लेकिन खर्च एक रुपया नहीं किया
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए कई राष्ट्रीय और राज्यों में नामी राजनीतिक पार्टियों ने देहरादून में प्रत्याशी तो मैदान में उतारे लेकिन उन पर एक धेला तक खर्च नहीं किया है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अपने प्रचार के लिए लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पार्टी प्रत्याशी भी खुद के खर्च से ही प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। मसूरी और दून कैंट ऐसी विधानसभा हैं, जहां से किसी भी पार्टी ने प्रत्याशियों पर कोई खर्च ही नहीं किया है। सहसपुर विधानसभा से भाजपा और बसपा दो ही पार्टियों के खर्च का मीटर चालू हुआ है। चकराता से भाजपा ने सिर्फ 5,850 रुपये ही खर्च किए हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश से भाजपा ने दस हजार रुपये खर्च कर चुकी है। राजपुर से सिर्फ कांग्रेस ने खर्च करना शुरू किया है। रायपुर से भाजपा खर्च ने खर्च करना शुरू किया है। डोईवाला से बसपा, भाजपा ने खर्च किया है।। विकासनगर से भाजपा और कांग्रेस का खर्च शुरू हो चुका है। धर्मपुर से ही अधिकतर पार्टियों ने खर्च करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टियों का यहां शून्य खर्च
मसूरी विधानसभा : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी का खर्च।
दून कैंट : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भाजपा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी।
राजपुर : आज इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बसपा, भाजपा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), नेशनल कांग्रेस पार्टी।
रायपुर : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी।
धर्मपुर : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), नेशनल कांग्रेस पार्टी।
सहसपुर : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी।
चकराता : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी।
ऋषिकेश : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी।
डोईवाला : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी।
विकासनगर : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी।