फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no entry in school for beard student.

स्कूल का अजीब फरमान, दाढ़ी वाले छात्र न आएं स्कूल

Sun, 08 Nov 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 08 Nov 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
no entry in school for beard student.

रुड़की के एक गांव में छात्र को दाढ़ी बढ़ाने के कारण स्कूल आने से ही मना कर दिया। पीरपुरा गांव निवासी आकिल अहमद ने बताया कि उनका बेटा मोबिन एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दस में पढ़ता है।

विज्ञापन


उसने दाढ़ी बढ़ा रखी है। सात नवंबर को वह प्रतिदिन की तरह से स्कूल गया तो स्कूल की प्रधानाचार्या ने उसे क्लास में बैठने मना कर दिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि स्कूल में दाढ़ी में नहीं आ सकते हैं। दाढ़ी कटवानी पड़ेगी। छात्र ने घर आकर बताया।
विज्ञापन


इस पर वह स्कूल गए। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूल में कोई ऐसा नियम है। यदि नियम है तो वह लिखकर दें। इस पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने स्कूल के लेटर पैड पर ‘प्रमाणित किया जाता है कि दाढ़ी वाले बच्चों को स्कूल में आने की अनुमति नहीं है’।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन स्कूल के इस फरमान से बेहद परेशान है। उनका कहना है कि वह इस बात की शिकायत जिलाधिकारी हरिद्वार से करेंगे।

छात्रा पर जलता पटाखा फेंकने पर आठ पर केस

no entry in school for beard student.

उत्तराखंड के घनसाली (टिहरी) में विनकखाल राजस्व क्षेत्र के ग्राम गेंवाली में छात्रा पर जलता हुआ पटाखा छोड़ने और परिजनों को धमकी देने पर पीड़िता के पिता ने पटवारी चौकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटवारी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गेंवाली के प्राथमिक स्कूल में पढ़ रही दर्शन सिंह की बेटी राजी पर 26 अक्तूबर को गांव के ही कुछ शरारती छात्रों ने जलता हुआ पटाखा फेंक दिया था, जिससे उसकी दांयी आंख जख्मी हो गई थी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता के पिता ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। एडीएम के रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश पर विनकखाल पटवारी ने मामला दर्ज किया।

तहरीर के आधार पर गांव के पूर्व प्रधान कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह, प्यार सिंह पुत्र प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र प्यार सिंह, बीर सिंह पुत्र बचन सिंह सहित तीन स्कूली छात्रों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजस्व उपनिरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि गांव में जाकर मामले की जांच करने के बाद आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed