फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No decision to take helicopter fare from people trapped in disaster

उत्तराखंड: आपदा में फंसे लोगों से हेलीकॉप्टर किराया लेने का कोई फैसला नहीं

Sun, 15 Jul 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jul 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
No decision to take helicopter fare from people trapped in disaster
डेमो - फोटो : डेमो

उत्तराखंड सरकार द्वारा पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से निकाले जाने पर किराया लिए जाने की खबर को अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भ्रामक बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर गढ़वाल व कुमाऊं में एक-एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। पिथौरागढ़ की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां हेलीकॉप्टर रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हेली परिवहन कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा में फंसे लोगों व स्थानीय नागरिकों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। हेलीकाप्टर की आपदा राहत के लिए जरूरत न हो केवल उस समय पिथौरागढ़ में धारचूला से गुंजी तक सामान्य यात्रियों (जो कि आपदा प्रभावित नहीं हैं) को ले जाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यात्री से किराया 2500 रुपए लिया जा सकेगा। यह किराया सिर्फ नॉन रेस्क्यू उड़ानों के लिए निर्धारित किया है। परंतु आपदा बचाव के लिए जरूरत होने पर हेलीकाप्टर सामान्य यात्रियों के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा। आपदा में फंसे लोगों व स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed