{"_id":"577629bf4f1c1b4f4d79a782","slug":"no-danger-from-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तरंग’ बताएगा पड़ोस के टावर की डिटेल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तरंग’ बताएगा पड़ोस के टावर की डिटेल्स
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पड़ोस में लगे मोबाइल टावर से अगर आप परेशान हैं। इसकी रेडिएशन से कैंसर या दूसरी बीमारी का डर सता रहा है, तो चिंता की जरूरत नहीं है। अब महज एक क्लिक पर आप किसी भी टावर की पूरी रिपोर्ट जान सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार अगस्त में तरंग नामक एक पोर्टल लांच करने जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दून पहुंचे संचार एवं आईटी मंत्रालय में दूरसंचार विभाग के सचिव जेएस दीपक ने बताया कि डब्ल्यूएचओ से मोबाइल टावर तरंगों को सुरक्षित घोषित होने के बाद अब केंद्र सरकार इसके प्रति देशभर में जागरुकता बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने हर आम इंसान तक मोबाइल टावर की पूरी जानकारी पहुंचाने के लिए ‘तरंग पोर्टल’ तैयार कराया है। यह पोर्टल 15 अगस्त को लांच हो सकता है।
विज्ञापन
पोर्टल में खास बात यह होगी कि अपने बगल में लगे किसी भी टावर को लोकेट करने के साथ ही उसकी पूरी डिटेल्स आप ऑनलाइन देख सकते हैं। मसलन, टावर से कितना ईएमएफ उत्सर्जन हो रहा है। दिन में कितनी देर में कितना उत्सर्जन हुआ और रात को कितना।
विज्ञापन
मानकों के हिसाब से यह उत्सर्जन कहां ठहरता है। अगर आप किसी टावर की शिकायत करना चाहेंगे तो ऑनलाइन शिकायत भी कर सकेंगे। निश्चित तौर पर इससे टावर का डर दिमाग से निकलेगा।
गौरैया और गिद्धों को भी नुकसान नहीं
दूरसंचार विभाग के सचिव जेएस दीपक ने बताया कि मोबाइल रेडिएशन से गौरैया या गिद्धों को भी कोई नुकसान नहीं है। इस मामले में एक जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंत्रालय वहां अपना यही जवाब दाखिल करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की रेडिएशन से पशु-पक्षी और मानव को खतरा नहीं है।