{"_id":"6966508322438132b7095e53","slug":"no-culprit-will-be-spared-in-farmer-suicide-case-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-877858-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आत्महत्या मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आत्महत्या मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : धामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मुख्यमंत्री ने मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा
-सीएम बोले- जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या करने मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। कहा, इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर बातचीत में कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम ने कहा इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमाऊं कमिश्नर को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर इंसाफ का भरोसा दिलाया। कहा, प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता व प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है।