{"_id":"03c3169220fe727ca822ab89b7e3be9f","slug":"no-confidence-motion-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुगुणा दिल्ली से आए, विधायक हेलीकॉप्टर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुगुणा दिल्ली से आए, विधायक हेलीकॉप्टर से
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Feb 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद सरकार अपने विधायकों का संख्याबल पूरा करने के लिए जगी। बहुमत के लिए पर्याप्त संख्याबल जुटाने के लिए सरकार ने पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को दिल्ली से बुलाया।
विज्ञापन
जसपुर विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल को सदन तक लाने के लिए हेलीकाप्टर का बंदोबस्त किया गया।
विपक्ष के हंगामे पर सरकार जागी
अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को सरकार तब हरकत में आई जब विपक्ष ने सदन शुरू होते ही हंगामा कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के लिए एक घंटे तक सदन की कार्यवाही रोकने के बाद सरकार अपनी गिनती पूरी करने लगी।
विज्ञापन
पढ़ें, विभागों को लेकर हरीश के खिलाफ फूटा असंतोष
विज्ञापन
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को दिल्ली से बुलाया गया। बहुगुणा दिल्ली से फ्लाइट पकड़ कर जौलीग्रांट पहुंचे, जहां उनके लिए पहले से हैलीकाप्टर तैनात था। बहुगुणा के अलावा विधायक विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल भी देहरादून में मौजूद नहीं थे।
सिंघल किसी कार्य से अपने विधानसभा क्षेत्र जसपुर में थे, लेकिन सरकार ने उन्हें तुरंत देहरादून पहुंचने के लिए हेलीकाप्टर का बंदोबस्त किया।
पहले सत्र में चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा और सिंघल नहीं पहुंचे थे, लेकिन दूसरे सत्र की कार्यवाही शुरू होते कांग्रेस 33 के संख्याबल तक पहुंच गई।