फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no computer lab in uttarkashi school

कंप्यूटर लैब तैयार नहीं और नौ महीने पहले खरीद दिए कंप्यूटर 

Tue, 26 Dec 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 26 Dec 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
no computer lab in uttarkashi school
ऑफिस - फोटो : demo pics

आला अफसरों के मनमाने रवैये के चलते राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान(रूसा) के तहत स्वीकृत कार्यों का फायदा छात्र-छात्राओं तक नहीं पहुंच पा रहा है।

विज्ञापन


बजट के अभाव में यहां अभी तक कंप्यूटर लैब का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन नौ माह पहले ही मुख्यालय से अधिकारियों ने महंगी दरों पर कंप्यूटर खरीद कर यहां पहुंचा दिए हैं। अब ये कंप्यूटर स्टोर में धूल फांक रहे हैं। रूसा के तहत पीजी कालेज उत्तरकाशी के लिए नवनिर्माण मद में 1.40 करोड़, पुनर्निर्माण में 1.40 करोड़ तथा नई सुविधाओं के लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन


इसमें लाईब्रेरी का रिनोवेशन एवं किताबों की खरीद के अलावा महाविद्यालय के मुख्य परिसर में भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसी भवन में कंप्यूटर लैब बनायी जानी है। हैरानी की बात है कि अभी बजट के अभाव में भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका है, लेकिन इसमें बनने वाली कंप्यूटर लैब के लिए नौ माह पहले ही मुख्यालय से करीब 27 लाख रुपये में 34 कंप्यूटर खरीद कर यहां भेजे जा चुके हैं। लैब का भवन तैयार न होने के कारण ये कंप्यूटर महाविद्यालय के स्टोर में धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कालेज में रूसा के प्रभारी डा.आरपी सिंह ने बताया कि रूसा के तहत महाविद्यालय के लिए विभिन्न मदों में चार करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। अभी तक 2.18 करोड़ रुपये मिले हैं। लाईब्रेरी का रिनोवेशन एवं किताबों की खरीद की जा चुकी है।

भवन का निर्माण बजट के अभाव में रुका हुआ है। इसी साल मार्च में मुख्यालय से कंप्यूटर लैब के लिए 34 कंप्यूटर यहां भेजे गए थे। इनमें से छह कंप्यूटर अन्य विभागों में प्रयोग हो रहे हैं तथा शेष 28 कंप्यूटर लैब तैयार होने पर उसमें लगाए जाएंगे। फिलहाल इन्हें स्टोर में सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed