फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No clue has been found about the miscreants in the case

Dehradun News: आपदा मित्र की हालत में सुधार, बदमाशों का नहीं लगा सुराग

Tue, 05 Aug 2025 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
No clue has been found about the miscreants in the case
Iपथरी थाना क्षेत्र का मामला, सर्विलांस के जरिये जांच में जुटी पुलिसI
विज्ञापन




थाना क्षेत्र में आपदा मित्र को गोली मारने के मामले में बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती आपदा मित्र की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस सर्विलांस के जरिये बदमाशों की खोजबीन में जुटी है। कटारपुर के निकट शनिवार की देर रात बदमाशों ने बिशनपुर कुंडी स्थित बाढ़ चौकी पर ड्यूटी करने जाते हुए आपदा मित्र शिवम कुमार पुत्र पुष्पेंद्र निवासी सजनपुर पीली थाना श्यामपुर हाल पता राजा गार्डन जगजीतपुर को तमंचे से सटाकर गोली मार दी थी। घायल अवस्था में शिवम को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसका ऑपरेशन किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।




पुलिस ने गांव में एंट्री करने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही उस वक्त घटनास्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से जांच शुरू कर दी है। मगर अभी कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed